SPORTS:IPL 2026 ,चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस युवा बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ की बढ़िया बल्लेबाजी

11 मई/ DPH NEWS

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर उस वक्त फैंस झूम उठे, जब उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पूरा माहौल बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस युवा बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर IPL इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया। उर्विल ने अपनी पहली 9 गेंदों में ही 6 छक्के ठोककर चेपॉक में रन बरसात कर दी और 42 रन मात्र 9 गेंद में ही कूट डाले। उर्विल ने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है। लखनऊ की तरफ से मिले 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 45 रन जोड़ लिए थे। इसी स्कोर पर संजू 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद उर्विल तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उर्विल ने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। इसका अंदाजा इससे लगाय जा सकता है कि उन्होंने पहली 9 गेंदों में 6 छक्के मारे। उन्होंने आवेश खान की गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारे। अगले ओवर में उन्होंने दिग्वेश राठी को भी नहीं छोड़ा और 6 गेंदों में 25 रन कूट डाले। इस ओवर में भी उर्विल ने 3 छक्के और एक चौका मारा।एक समय उर्विल का स्कोर 9 गेंद में 42 रन था, लेकिन इसके बाद उनकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और उन्होंने 4 और गेंद खेलकर अपने 50 रन पूरे किए। उर्विल ने आउट होने से पहले 23 गेंद में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके मारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *