
12 मई/ DPH NEWS
चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 11 से 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से अब तक चंडीगढ़ में 100.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 161.8 प्रतिशत अधिक है।मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।गर्मी से परेशान ट्राइसिटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ और नार्थ-वेस्ट रीजन में बन रहे लो-लेवल मॉइश्चर कन्वर्जेंस के असर से । इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।12 मई को भी मौसम खराब बना रहेगा। बादलों के साथ अंधड़ और बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 13 मई को बिजली कड़कने और बारिश की संभावना अधिक जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।हालांकि इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। 15 मई को मौसम साफ होने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ।वर्ष 2024 में मई का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं 2025 में अब तक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है।