कोलंबिया में भूकंप मैं मचाई हाहाकार, राष्ट्रपति एस्प्रिएला ने नेशनल स्टेट ऑफ इमरजेंसी की घोषित

सार

कोलंबिया में आई कुदरती आफत ने कोलंबिया में बहुत नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है भूकंप के तेज जाको से पूरी धरती हिलने लगी और लोगों को अपने घरों से बाहर भागना पड़ा जानकारी के अनुसार कोलंबिया (Colombia) में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) से हाहाकार मच गया है

विस्तार

कोलंबिया में आई कुदरती आफत ने कोलंबिया में बहुत नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है भूकंप के तेज जाको से पूरी धरती हिलने लगी और लोगों को अपने घरों से बाहर भागना पड़ा जानकारी के अनुसार कोलंबिया (Colombia) में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) से हाहाकार मच गया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार, 10 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट (लोकल समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट) पर यह भूकंप सैन जोसे डेल पालमार (San José del Palmar) से 5 किलोमीटर साउथ में आया और इसकी गहराई 110 किलोमीटर रही, जिसकी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की। हालांकि गहराई ज़्यादा होने के बावजूद यह भूकंप काफी विनाशकारी रहा क्योंकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता काफी ज़्यादा थी। इस भूकंप की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।कोलंबिया में आए भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला (Abelardo de la Espriella) ने जानकारी दी है कि इस भूकंप की वजह से अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।कोलंबिया के राष्ट्रपति एस्प्रिएला के अनुसार इस भूकंप की वजह से अब तक 87 लोग घायल हो चुके हैं। घायलों की संख्या भी अभी और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 100 से ज़्यादा इमारतें तबाह होकर मलबे में तब्दील हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए इमारतों से बाहर भागे, लेकिन कई लोग इमारतों के ढहने की वजह से उसके मलबे के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिससे मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला जा सके। भूकंप इतना जोर का था कि उसका असर कोलंबिया के पडोसी देशों इक्वाडोर (Ecuador), पनामा (Panama) और वेनेज़ुएरला (Venezuela) में भी महसूस किया गया।कोलंबिया में भूकंप की वजह से राष्ट्रपति एस्प्रिएला ने नेशनल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है। सरकार लोगों की जान बचाने, प्रभावित समुदायों की मदद करने और जहाँ भी ज़रूरत हो, वहाँ मदद पहुंचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। प्रशासन की ओर से मलबे में दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *