SPORTS:IPL 2026आखिर क्यों, अफ्रीकी खिलाड़ी छोड़ा टूर्नामेंट

न्यू दिल्ली/ DPH NEWS

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स से जोश इंग्लिस जुड़ गए हैं। वह 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। इंग्लिस ने शादी की वजह से नीलामी से पहले आईपीएल 2026 के लिए सीमित उपलब्धता के बारे में फ्रेंचाइजी को बताया था। उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिलीज कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीद था। उनकी शादी 18 अप्रैल को हुई थी।ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुासर साउथ अफ्रीकी बैटर मैथ्यू ब्रीट्जके निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। उन्होंने 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया था, जो सुपर ओवर तक गया था। जानकारी के अनुसार ब्रीट्जके वापस गए क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी की परिवार के एक करीबी सदस्य की मौत हो गई है। फिलहाल जानकारी नहीं है कि ब्रीट्जके टूर्नामेंट में वापस आएंगे या नहीं।इंग्लिस ने पंजाब किंग्स के लिए 11 पारियों में 30.88 के औसत और 162.57 के स्ट्राइक-रेट से 278 रन बनाए। इंग्लिस ने पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मैच दोनों टीमों का इस सीजन का 9वां मैच होगा। यह मुकाबला अंक तालिका में सबसे नीचे की दो टीमों के बीच होने वाला है, जिन्होंने अब तक सिर्फ दो-दो जीत हासिल की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *