कांग्रेस और अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर विधानसभा में आने का लगाया आरोप, तुरंत करवाया जाए, डोप टेस्ट

न्यू दिल्ली/ DPH NEWS

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया है. पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भंगवत मान का एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. अकाली दल ने एक्स पर लिखा है कि, “बहुत शर्म की बात है कि भगवंत मान आज मजदूर दिवस के मौके पर पवित्र सदन विधानसभा में शराब पीकर पहुंच गए.”अकाली दल ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा है कि, “आप खुद मुख्यमंत्री का हाल देख लीजिए कि वह विधानसभा में किस तरह व्यवहार कर रहे हैं.”आगे शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि पार्टी मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती है. आज के दिन उन्हें शराब पीकर विधानसभा नहीं जाना चाहिए था. शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि आज पूरे पंजाब के सामने मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराया जाए ताकि पंजाब के लोगों को सच पता चल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *