
न्यू दिल्ली/DPH News
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में शानदार वापसी करते हुए 45 गेंदों पर 101 रन बनाकर अपना पहला शतक जड़ा. उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया. शुरुआत धीमी रही, लेकिन डेथ ओवर्स में विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने मैच का रुख बदल दिया.मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरकार आईपीएल में शानदार वापसी की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने केवल 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा. जिसकी बदौलत मुंबई ने 199 रन बनाए. लेकिन ये शतक इसलिए भी खास था क्योंकि ये तिलक का पहला आईपीएल शतक है और उन्होंने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए.मैच की शुरुआत मुंबई के लिए अच्छी नहीं रही थी. मुंबई ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे, कगिसो रबाडा ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था. लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में तिलक वर्मा क्रीज पर आए और शुरुआत में संभलकर खेलते नजर आए. अपनी पारी में तिलक वर्मा ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. पहली 22 गेंदों पर तिलक वर्मा ने सिर्फ 19 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदल दिया. अगली 23 गेंदों में उन्होंने 82 रन ठोक दिए और मैच का रुख ही बदल दिया. उनकी पारी में जबरदस्त आक्रामकता दिखी, खासकर डेथ ओवर्स में उन्होंने गेंदबाज़ों पर पूरी तरह दबाव बना दिया.डेथ ओवर्स (16-20) में तिलक वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में 65 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज पारियों में से एक है. इस दौरान उन्होंने Gujarat Titans के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की.तिलक का यह शतक कई मायनों में खास रहा. यह न सिर्फ उनका आईपीएल में पहला शतक है, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतकों में भी शामिल हो गया. उन्होंने 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की.
