ज़िले की मंडियों में अब तक 1,18,410 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा, 99,049 मीट्रिक टन की हुई खरीद

जालंधर, 20 अप्रैल/ DPH News

खरीदी गई गेहूं की 214 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की गई

पंजाब सरकार द्वारा खरीद सीज़न को सुचारू और निर्विघ्न ढंग से निपटाने की प्रतिबद्धता दोहराई

जिले की मंडियों में बीती शाम तक 1,18,410 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 99,049 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया किपनग्रेन द्वारा 37,104 मीट्रिक टन मार्कफेड द्वारा 26,695 मीट्रिक टनपनसप द्वारा 16,053 मीट्रिक टन पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन द्वारा 15,477 मीट्रिक टनएफ.सी.आई. द्वारा 3,615 मीट्रिक टनप्राइवेट व्यापारियों द्वारा 105 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।खरीदे गए इस गेहूं की 214 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों को निर्धारित समय के अंदर सुनिश्चित की गई है।डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि पंजाब सरकार गेहूं खरीद सीजन को सुचारू और निर्विघ्न रूप से निपटाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इसके लिए जिले में 79 रेगुलर और 24 अस्थायी मंडियां स्थापित की गई है तथा किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि खरीद के बाद गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को मंडियों में कोई दिक्कत न आए। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी दोहराया कि पंजाब सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से चलाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *