शिमला में चलाई गई इलेक्ट्रिक बसें ट्रायल के दौरान बसों ने तय की गई रेंज और प्रदर्शन को नहीं किया पूरा

हिमाचल प्रदेश/ शिमला/ 30 जून/ DPH NEWS

सार

हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई इलेक्ट्रिक बसों को जब सड़कों पर उतर गया लेकिन ट्रेल को पूरा नहीं कर पाई जानकारी के अनुसार शिमला की कठिन पहाड़ी सड़कों पर ट्रायल के लिए उतारी गई HRTC की नई इलेक्ट्रिक बसें फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं हैं।

विस्तार

हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई इलेक्ट्रिक बसों को जब सड़कों पर उतर गया लेकिन ट्रेल को पूरा नहीं कर पाई जानकारी के अनुसार शिमला की कठिन पहाड़ी सड़कों पर ट्रायल के लिए उतारी गई HRTC की नई इलेक्ट्रिक बसें फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं हैं। ट्रायल के दौरान इन बसों ने तय की गई रेंज और प्रदर्शन को पूरा नहीं किया, जिसके चलते इन्हें अभी “होल्ड” पर रख दिया गया है। जब तक HRTC की ओर से पूरी तकनीकी जांच और अंतिम क्लियरेंस नहीं मिल जाता, तब तक ये बसें किसी भी रूट पर ऑन-रोड सेवा में शामिल नहीं होंगी। अभी ये बसें सिर्फ ट्रायल और मूल्यांकन चरण में ही हैं।इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि पहाड़ी रूटों की वास्तविक जरूरतों के हिसाब से योजना कितनी तैयार की गई थी। जिस बजट में ये इलेक्ट्रिक बसें लाई गईं, उतने में तो कई गुना अधिक डीजल बसें खरीदी जा सकती थीं, जिनकी आज HRTC को सबसे ज्यादा जरूरत थी। यात्रियों की बढ़ती मांग और कठिन रूटों पर लगातार बढ़ते दबाव के बीच यह फैसला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि जमीनी हकीकत और तकनीकी दावे के बीच का फर्क अब साफ नजर आने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *