GK:क्या पैसे पेड़ पर लगते हैं, क्या आपने सुनी है यह कहावत, आईए जानते हैं

29 जून/ DPH NEWS

सार

बचपन में हम सभी सुनते होंगे जब मां-बाप कहते हैं कि पैसे क्या पेड़ पर लगाते हैं जी हां ऐसी ही एक काव्य जो बचपन में सभी ने सुन लिया आज हम आपको बताते हैं इस कहावत की असली सच्चाई क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं?” उस वक्त ये बात सुनकर भले ही बुरा लगता हो, लेकिन जरा सोचि

विस्तार

बचपन में हम सभी सुनते होंगे जब मां-बाप कहते हैं कि पैसे क्या पेड़ पर लगाते हैं जी हां ऐसी ही एक काव्य जो बचपन में सभी ने सुन लिया आज हम आपको बताते हैं इस कहावत की असली सच्चाई क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं?” उस वक्त ये बात सुनकर भले ही बुरा लगता हो, लेकिन जरा सोचिए… अगर सच में कोई ऐसा पेड़ हो, जिस पर पैसे लगे हों तो? सुनने में यह किसी फैंटेसी फिल्म या जादुई कहानी जैसा लगता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा पेड़ सचमुच मौजूद है जिसे लोग जिस पेड़ पर फल नहीं पैसे उगते हैं, और लोग उसे “मनी ट्री” के नाम से जानते हैं.दरअसल, यह अनोखा पेड़ यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटिश हाइलैंड इलाके में स्थित है और सालों से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. दूर-दूर से लोग सिर्फ इस पेड़ को देखने आते हैं. पहली नजर में यह पेड़ किसी साधारण पुराने पेड़ जैसा दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही आप करीब जाते हैं, इसकी असली खासियत नजर आने लगती है. पेड़ के तने और शाखाओं में हजारों सिक्के फंसे हुए दिखाई देते हैं. ऐसा लगता है मानो पेड़ पर पत्तियों की जगह पैसों ने जगह बना ली हो इस पेड़ से कई तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यहां सिक्का लगाने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वहीं कई प्रेमी जोड़े इस पेड़ के पास आकर सिक्के लगाते हैं, क्योंकि उनका विश्वास है कि इससे उनके रिश्ते मजबूत होते हैं और शादी में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं. कुछ लोग इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं, तो कुछ इसे आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ा हुआ बताते हैं. हालांकि हर व्यक्ति की अपनी अलग सोच है, लेकिन इस पेड़ के प्रति लोगों की आस्था सालों से बनी हुई हैजहां कुछ लोग इस पेड़ को शुभ मानते हैं, वहीं कई लोग इसे रहस्यमयी और डरावना भी बताते हैं. स्थानीय लोगों के बीच ऐसी कहानियां भी प्रचलित हैं कि इस पेड़ पर आत्माओं का वास है और सिक्के उन्हें शांत करने के लिए लगाए जाते हैं. हालांकि इन बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन ऐसी कहानियां इस पेड़ को और भी दिलचस्प बना देती हैं!सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस पेड़ पर सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि कई देशों के सिक्के लगे हुए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैली हुई है. पर्यटक यहां आते हैं, अपनी इच्छा मांगते हैं और पेड़ में सिक्का फंसा देते हैं. बताया जाता है कि इस पेड़ में कुछ लगभग 1700 साल पुराने सिक्के भी लगाए गए हैं. यही वजह है कि यह पेड़ सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, कहानियों और जिज्ञासा का हिस्सा बन चुका है. आज के समय में यह पेड़ सोशल मीडिया पर कभी-कभी वायरल होता रहता है. लोग इसके वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं और इसकी अनोखी कहानी सुनकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग इसे दुनिया के सबसे अजीब और दिलचस्प पेड़ों में से एक मानते हैं. हालांकि आपको बता दें कि भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित चूड़धार एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है. लगभग 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान भगवान शिव के रूप चूड़ेश्वर महादेव को समर्पित है और अपनी धार्मिक यात्रा व ट्रेकिंग के लिए काफी मशहूर है. खास बात यह है कि चूड़धार ट्रेक के रास्ते में एक ऐसा ही पेड़ मौजूद है, जिसे लोग “पैसों वाला पेड़” कहते हैं, क्योंकि उसमें बड़ी संख्या में सिक्के जड़े हुए दिखाई देते हैं!सच में यह दिखने में बहुत ही अजीब लगता है

https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/viral-know-about-money-tree-filled-with-coins-from-different-countries-attracts-tourists-from-around-the-world-interesting-unknown-facts-10595521.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *