पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बना दिया कंगला,बीजेपी नेता राघव चड्ढा

राघव चड्ढा का आप पार्टी पर बड़ा आरोप

डॉक्यूमेंट के आधार पर बात सामने आई है, आप पार्टी द्वारा यूएई, कनाडा और आस्ट्रेलिया में कंपनी बनाकर फंड का किया गया राउंड-ट्रिपिंग

11 मई/ DPH NEWS

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को लूट लिया है और उसे ‘कंगला’ बना दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सरकार चलाने के लिए वोट दिया था। यह पंजाब को लूटने के लिए नहीं था।राघव चड्ढा ने कहा कि जो जानकारियां आ रही हैं कि ईडी की छापेमारी के दौरान बालकनी से एक बैग में 21 लाख रुपये कैश फेंके गए। दस्तावेज बता रहे हैं कि कई सौ करोड़ रुपए के फंड की राउंड-ट्रिपिंग की गईं। यह दिखाता है कि यह पंजाब में मिले जनादेश के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के साथ विश्वासघात किया हैराघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने वाले सातों सांसदों ने पार्टी छोड़ते समय कहा था कि यह पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है। जब भी हमने पार्टी के भीतर रहते हुए ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश की तो हमें चुप करा दिया गया। लेकिन, आज एजेंसियों की कार्रवाई के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, वे चौंका देने वाली हैं बीजेपी नेता ने कहा कि जो डॉक्यूमेंट सामने आ रहे हैं वो बता रहे हैं कि यूएई, कनाडा और आस्ट्रेलिया में कंपनी बनाकर फंड का राउंड-ट्रिपिंग किया गया है। ये तमाम चीजें दिखाती हैं कि यह पंजाब के लोगों के साथ बड़ा धक्का है। बड़ी लूट है। वहीं, मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार पर 5 लाख करोड़ का कर्ज है। और दूसरी ओर पंजाब के खजाने को आम आदमी पार्टी लूटकर उस पैसे को ठिकाने लगा रही है।राघव चड्ढा ने कहा कि एजेंसियां तो कार्रवाई कर ही रही हैं, लेकिन असली कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की जनता करेगी। पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के साथ जो धोखा हुआ है, उसे समझते हुए सही फैसला लेंगे। असली कार्रवाई तो लोग फरवरी 2027 में आम आदमी पार्टी के साथ करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *