

पटना/ 19 मई / DPH NEWS
सार
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह पंजाब में एसआईआर नहीं होने देंगे. भगवंत मान आज (सोमवार) अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे थे. वे पटना सिटी स्थित गुरुद्वार जाएंगे
विस्तार
पंजाब में एसआईआर नहीं होने देंगे. भगवंत मान आज (सोमवार) अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे थे. वे पटना सिटी स्थित गुरुद्वार जाएंगे पर चुनाव आयोग ने कहा है कि तीसरे चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (SIR) होगा. इसमें पंजाब भी शामिल है. इस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह . उससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने उक्त बातें कहीं. उन्होंने साफ कहा कि सही वोटरों का नाम काटने का जो काम किया जाएगा जो वह पंजाब में वह नहीं होने देंगे. दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और उनकी यात्रा पर कहा, “
प्रधानमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि हमारे पास सोने का स्टॉक कितना है,
पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कितना है, एलपीजी का स्टॉक कितना है. वह लोगों से अपील करते हैं कि विदेश यात्रा नहीं करें और खुद विदेश यात्रा पर निकल गए.”आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में जाने पर कहा कि राष्ट्रपति के साथ हमने मीटिंग की है. यह लोकतंत्र की हत्या है. बीजेपी को दूसरी पार्टी के एमएलए खरीदने और पार्टी तोड़ने का धंधा छोड़कर देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए. एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री वर्क फ्रॉम होम की बात कह रहे हैं, यह बहुत लंबा लॉकडाउन लगाने की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को रोकने में असमर्थ हैं. चुनाव के समय महंगाई को रोकने का काम किया गया था. चुनाव खत्म होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हो गई.
