नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौरपुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास

सार

नवनियुक्त भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी भी उपस्थित थेइस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, कर्मठ एवं जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

जालंधर/30 मई/ DPH NEWS

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने नवनियुक्त भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी भी उपस्थित थेइस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, कर्मठ एवं जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में

केवल सिंह ढिल्लों से पंजाब भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पंजाब के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रहित, विकास एवं सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ा रही है और पंजाब में भी पार्टी लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत होकर पंजाब में नई राजनीतिक दिशा स्थापित करेगी।इस बैठक के दौरान केवल सिंह ढिल्लों और राकेश राठौर के बीच संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *