Election:चुनाव के दंगल में कौन रहा पीछे और कौन निकला आगे पढ़ें पूरी खबर

सार

नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत तीनों में ही आप ने विरोधी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है। देर शाम तक कुछ निकाय चुनावों का रिजल्ट घोषित नहीं पा सका।नगर पंचायत की सभी सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है

चंडीगढ़/ 30 मई/ DPH NEWS

विस्तार

चुनावी दंगल में 26 मई को घोषित हुए मतदान के रिजल्ट में नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत तीनों में ही आप ने विरोधी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है।

आप पार्टी ने छोड़ा सभी पार्टियों को पीछे, कांग्रेस रही दूसरे स्थान पर और बीजेपी तीसरे पर

देर शाम तक कुछ निकाय चुनावों का रिजल्ट घोषित नहीं पा सका।नगर पंचायत की सभी सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 246 सीटों में से 28 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।

नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 105 सीटों पर जीत हासिल की

और दूसरी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है।लेकिन शिअद ने मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए 66 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे और 48 सीटों पर जीते। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। उधर देर शाम तक नगर काउंसिल की 1331 सीटों में से 1272 सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए।नगर काउंसिल चुनाव में आप ने सबसे अधिक 630 सीटों जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 263 सीटों और 177 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। उधर देर शाम तक आठ नगर निगम चुनावों में भी 400 में से 312 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया।आम आदमी पार्टी ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे और बीजेपी 62 सीटों पर जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही। शिअद ने को 11,निर्दलीय उम्मीदवारों को 22 सीटें पर जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *