GK:क्या आप जानते हैं एन,डी,ए और एन,ए में क्या अंतर है

सार

NDA और NA एग्जाम यूपीएससी द्वारा कंडक्ट कराए जाते हैं लेकिन इनके बीच काफी अंतर है। डिफेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए NDA और NA के बीच का अंतर, उनके रोल, एलिजिबिलिटी और करियर पाथ को समझना जरूरी है। इसलिए इस आर्टिकल में NDA और NA के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं।

विस्तार

देश में लाखों इंडियन आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने और गर्व से देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। इस सफर के दौरान NDA और NA शब्द सुनने को मिलते हैं। ये एग्जाम यूपीएससी द्वारा कंडक्ट कराए जाते हैं लेकिन इनके बीच काफी अंतर है। डिफेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए NDA और NA के बीच का अंतर, उनके रोल, एलिजिबिलिटी और करियर पाथ को समझना जरूरी है। इसलिए इस आर्टिकल में NDA और NA के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं।NDA की फुल-फाॅर्म नेशनल डिफेंस एकेडमी (National Defence Academy) है। यह एक जॉइंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है जहां उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए ट्रेन किया जाता है। NDA एग्जाम क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स अपनी-अपनी एकेडमी में जाने से पहले तीन साल की कंबाइंड ट्रेनिंग करते हैं।NA की फुल-फाॅर्म नेवल एकेडमी (Naval Academy) है। यह इंडियन नेवी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए है। NA कैटेगरी के तहत चुने गए उम्मीदवारों को नेवल ट्रेनिंग मिलती है।

NDA ट्रेनिंग के बाद नेवल कैडेट्स को आगे की प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए नेवल एकेडमी भेजा जाता है।

NDA और NA के बीच मुख्य अंतर उनका स्कोप और ट्रेनिंग फोकस है। NDA तीनों डिफेंस सर्विस के लिए कंबाइंड ट्रेनिंग के लिए जानी जाती है जबकि NA सिर्फ नेवल ऑफिसर के लिए है। NDA में आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के उम्मीदवार शामिल होते हैं जबकि NA सिर्फ नेवी कैडेट्स पर फोकस करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *