SUICIDE:मानसिक रूप से परेशान पंजाब पुलिस के जवान ने तरणतारण कोर्ट परिसर में मेरी खुद को गोली

सार

कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने खुद पर गोली चला ली .घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था

विस्तार

तरनतारन कोर्ट परिसर में उस वक्त माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब एक पंजाब पुलिस के जवान ने खुद को गोली मार ली जानकारी के अनुसार तरनतारन जिले के पट्टी कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने खुद पर गोली चला ली .घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था,

अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार लिया.घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उसका इलाज जारी है. घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे. इसके अलावा सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के पीछे का सही कारण पता चल पाए.जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन तरनतारन निवासी सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह की पिछले कुछ दिनों से पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगी हुई थी. सोमवार सुबह भी वह निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी के लिए पहुंचे थे, उनके मन में क्या चला यह नहीं पता चला, कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़े गुरमीत सिंह ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और कथित रूप से खुद पर गोली चला दी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन उसी दौरान हाथ फिसल जाने से गोली चेहरे के निचले हिस्से और जबड़े के पास जा लगी. फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.हालांकि प्रारंभिक स्तर पर यह चर्चा है कि एएसआई पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या ड्यूटी संबंधी दबाव का सामना कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *