OWNER KILLING:लड़की के मायके ने कर दी प्रेमी की हत्या, पर लड़की ने की प्रेमी की लाश से शादी

उत्तर प्रदेश/ DPH NEWS

सार

यूपी से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की लाश से शादी करने का मामला सामने आया है जानकारी अनुसारअपने प्रेमी की हत्या के बाद उसकी लाश से ‘विवाह’ कर सुर्खियों में आई आंचल मामिडवार ने अपने ‘ससुराल’ के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विस्तार

यूपी से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की लाश से शादी करने का मामला सामने आया है जानकारी अनुसारअपने प्रेमी की हत्या के बाद उसकी लाश से ‘विवाह’ कर सुर्खियों में आई आंचल मामिडवार ने अपने ‘ससुराल’ के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आंचल का आरोप है कि प्रेमी सक्षम ताटे के परिवार के एक सदस्य द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद उसे उनका घर छोड़ना पड़ा। हालांकि, उसने कहा कि सक्षम के प्रति उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है।

सक्षम ताटे की पिछले वर्ष 27 नवंबर को आंचल के पिता और भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी

क्योंकि वे दोनों के अंतरजातीय प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसकी लाश के साथ विवाह किया था और फिर उसके परिवार के साथ रहने लगी थी। आंचल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसके कारण उसने उसका घर छोड़ने का फैसला कियाआंचल ने कहा- ”मैंने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को बताया था लेकिन उन्होंने मेरी बात पर भरोसा नहीं किया।” हालांकि, इस संबंध में ताटे परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। आंचल ने दावा किया कि वह पुलिस की अनुमति लेकर घर से निकली और पुलिसकर्मियों ने उसे उसके एक रिश्तेदार के घर तक पहुंचाया। सक्षम की हत्या के बाद उसे पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *