अमृतसर की एक अदालत में विक्रम सिंह मजीठिया को दी बड़ी राहत

अमृतसर/ DPH NEWS

सार

मजीठा पुलिस थाने पर कथित हमले के मामले में अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. यह मामला 31 मई को हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जब मजीठिया और अकाली दल के कार्यकर्ता एक पार्टी कार्यकर्ता को कथित अवैध हिरासत में रखे जाने के विरोध में मजीठा थाने पहुंचे थे.पुलिस ने इस दौरान मजीठिया समेत कई लोगों पर थाने पर हमला करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया था

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर की अदालत से बड़ी राहत मिली है. मजीठा पुलिस थाने पर कथित हमले के मामले में अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. यह मामला 31 मई को हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जब मजीठिया और अकाली दल के कार्यकर्ता एक पार्टी कार्यकर्ता को कथित अवैध हिरासत में रखे जाने के विरोध में मजीठा थाने पहुंचे थे.पुलिस ने इस दौरान मजीठिया समेत कई लोगों पर थाने पर हमला करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया था.बाद में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने संबंधित अकाली दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए उसकी रिहाई का आदेश दिया था. इस बीच, पंजाब पुलिस ने 2 जून को मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे. गिरफ्तारी की आशंका के बीच मजीठिया ने अमृतसर अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें राहत प्रदान कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *