
12 जुलाई/ DPH NEWS
सार
वेस्टइंडीज ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 267 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विस्तार
क्रिकेट मैच बड़े उत्साह से देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को कल भारत से हार का सामना करना पड़ा था, अब न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर ली है। जानकारी के मुताबिक वेस्टइंडीज ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 267 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की जीत में केसी कार्टी और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की मजबूत साझेदारी की। कार्टी 95 रन बनाकर शतक से चूक गए; कप्तान होप ने 87 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।
