

लन्दन/ DPH NEWS
सार
ऑफ स्पिनर स्नेह राणा की लीडरशिप में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस दी और जीत पक्की की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन इंग्लैंड को 270 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है।
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लंदन में हो रहे मैच में जीत हासिल कर ली है। जानकारी के मुताबिक, ऑफ स्पिनर स्नेह राणा की लीडरशिप में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस दी और जीत पक्की की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन इंग्लैंड को 270 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है।
लंदन में खेले गए इस मैच में जीत के लिए 457 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत अपने पिछली रात के स्कोर 6 विकेट पर 130 रन से की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। भारत की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। दोनों ने 6 विकेट लिए और इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को हिलने नहीं दिया।
स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बैट्समैन एमी जोन्स ने 52 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया
, लेकिन उनकी यह पारी टीम को हार से बचाने में नाकाफी साबित हुई। इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे और दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 170 रन ही बना सकी और दूसरी पारी में 62.5 ओवर में 186 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में एमी जोन्स ने 54 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाए। भारत के लिए स्नेह राणा ने 42 रन देकर 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसकी वजह से भारत ने यह मैच 270 रन से जीत लिया। मैच जीतने की वजह से हर क्रिकेट फैन के चेहरे पर खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही है।
