Sawan 2026:भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना साल 2026 में 30 जुलाई से, जानिए कितने हैं सोमवार व्रत

25 जून/ DPH NEWS

सार

शिव भक्तों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है सावन के महीने का और साबुन का महीना एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है सभी भक्त भोले बाबा के भक्ति में लीन होते हैं आईए जानते हैं साल 2026 में कब है सावन का महीना और कितने है सोमवार व्रत

विस्तार

शिव भक्तों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है सावन के महीने का और साबुन का महीना एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है सभी भक्त भोले बाबा के भक्ति में लीन होते हैं आईए जानते हैं साल 2026 में कब है सावन का महीना और कितने है सोमवार व्रत जानकारी अनुसार भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल भक्त इस महीने का इंतजार करते हैं, क्योंकि मान्यता है कि सावन में की गई शिव पूजा का विशेष फल मिलता है।

साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी।

वहीं सावन माह का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। पंचांग गणना के मुताबिक श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात में लग जाएगी, लेकिन उदयातिथि को आधार मानने की परंपरा के कारण सावन की शुरुआत 30 जुलाई से मानी जाएगी।सावन और सोमवार का रिश्ता बहुत खास माना जाता है।

सावन के महीने में आ रहे हैं 4 सोमवार वत

इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।इस साल सावन में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे। पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को होगा। इसके बाद 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को सोमवार व्रत रखा जाएगा। सावन के इन दिनों में देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *