Sports: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मिलने वाला है स्पेशल ट्रीटमेंट

25 जून/ DPH NEWS

सार

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अलग चेंजिंग रूम प्रयोग करने वाले हैं. दरअसल आईसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक अंडर 16 के खिलाड़ियों को अलग चेंजिंग रूम दिया जा सकता है. हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सभी के साथ ही चेंज करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अलग चेंजिंग रूम प्रयोग करने वाले हैं. दरअसल आईसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक अंडर 16 के खिलाड़ियों को अलग चेंजिंग रूम दिया जा सकता है. हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सभी के साथ ही चेंज करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने वाला है. मौजूदा समय में सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के ही हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने भी अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

बीसीसीआई इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर सूर्यवंशी के माता-पिता को भी भेज रही है.

जिससे वैभव को माहौल को समझने का मौका मिले.वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के दौरे पर अपना डेब्यू कर सकते हैं. जिसके बाद वो 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के दौरान स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है. वैभव अपने दम पर मैच को पलटने की कला जानते हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी अग्निपरीक्षा होगी. इंग्लिश बोर्ड 15 वर्षीय वैभव को टी-20 सीरीज के दौरान VVIP ट्रीटमेंट देने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *