
पुलिस कर रही मामले की जांच, बाल बाल बचे लोग
जालंधर/ DPH NEWS
महानगर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
