बंगाल में बीजेपी की जीत पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

06 / DPH NEWS

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाई और शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाया. इस जीत के साथ बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी. बंगाल में जीत की घोषणा के बाद नई दिल्ली में समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसे राज्य के लिए नए युग की शुरुआत बतायाउन्होंने कहा कि यह जनादेश भयमुक्त, विकास और विश्वास से भरे बंगाल की ओर एक निर्णायक कदम है. पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘अब दशकों का इंतजार खत्म हुआ है और जनता ने उस विजन को साकार करने का अवसर बीजेपी को दिया है.’पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत पर तुर्की, ब्रिटेन समेत दुनियाभर की मीडिया ने प्रतिक्रिया दी है. वर्ल्ड मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विस्तार और विपक्ष के लिए बड़ा झटका बताया. बीबीसी ने इसे पीएम मोदी की सबसे मुश्किल जीत बताया. विश्लेषकों का कहना है कि यह नतीजा सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के ज्यादा असरदार कैंपेन, दोनों को प्रतिफल है. द गार्डियन के मुताबिक, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के राहुल वर्मा ने इसे पार्टी लीडरशिप के सात साल के प्रोजेक्ट का नतीजा बताया.लंदन स्थित रॉयटर्स ने इसे कई मयनों में बीजेपी की बड़ी जीत बताया. न्यूज एजेंसी ने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी की पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की. इससे मान नागरिक संहिता और बुनियादी ढांचा निर्माण जैसी उसकी प्रमुख नीतियों को और गति मिल सकती है. ये 2029 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है.’ जर्मन ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी बीजेपी पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *