वंश सभरवाल और कप्तान आर्यन अरोड़ा ने बल्ले से और चिराग कुमार और हर्षित नंदा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

होशियारपुर/ DPH NEWS

सार

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से लड़कों के लिए आयोजित अंतर जिला अंडर-19 वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 5 विकेट से हराकर 4 अंक हासिल किए।

विस्तार

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से लड़कों के लिए आयोजित अंतर जिला अंडर-19 वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 5 विकेट से हराकर 4 अंक हासिल किए।

फतेहगढ़ साहिब की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 34.5 ओवर में मात्र 171 रन पर ही ढेर हो गई।

जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में मात्र 171 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें प्रत्युष कुमार ने 58, समरप्रीत ने 43, मयंक यादव ने 38 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चिराग ने 4 विकेट, हर्षित नंदा ने 3, कृष्ण वालिया, कृत्या और आर्यन अरोड़ा ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए होशियारपुर की टीम ने 38 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।

जिसमें वंश सभरवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56, कप्तान आर्यन ने 35, माधव शर्मा ने 28, युवराज ठाकुर ने 12 रन बनाए। फतेहगढ़ साहिब टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत, हरमनप्रीत, माधव और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिया। टीम को जीत की बधाई देते हुए एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला, डॉ. पंकज शिव, विवेक साहनी व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला कोच दलजीत सिंह, जिला प्रशिक्षक व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, निकिता, परवीन शिंटू, पंकज पिंका, अशोक शर्मा, दिनेश आदि ने भी टीम को इस जीत पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *