
बरनाला/ DPH NEWS
सार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोऑपरेटिव अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बरनाला के फरवाही बाजार में स्थित एक कोऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोऑपरेटिव अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बरनाला के फरवाही बाजार में स्थित एक कोऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि कोऑपरेटिव विभाग में तैनात सेक्रेटरी जंग सिंह के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच चल रही थी। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर हर्ष बंसल कर रहे थे। हर्ष बंसल ने जांच के दौरान सेक्रेटरी को क्लीन चिट देने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ। सेक्रेटरी जंग सिंह रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस बारे में विजिलेंस विभाग में शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने ऑफिस के बाहर जाल बिछा दिया। जैसे ही जंग सिंह ने हर्ष बंसल को रिश्वत के तौर पर 50,000 रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा और इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है, अब तक विजिलेंस ब्यूरो ऐसे कई मामलों में कार्रवाई कर चुका है।
