
20 अप्रैल/DPH News
दिल्ली के नजफगढ़ ड्रेन पर डबल लेन कॉरिडोर बनाने की तैयारी है जिसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. इसकी लंबाई 17 किलोमीटर लंबी होगी. इसके जरिए दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनाई जाएगी और हरियाणा से साउथ-वेस्ट दिल्ली आने जाने वालों बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी. भारत के कई राज्यों को एक दूसरे से सड़क के माध्यम जोड़ने की पहल में कई फ्लाईओवर और टनल बनें हुए हैं, जो लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी प्रदान करती है. भारत में सबसे लंबी जुड़वा सुरंग कौन सी है? भारत में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर तेजी से काम चल रहा है. NHAI के अनुसार वर्तमान में करीब 35 सुरंगें हैं. रिपोर्ट के अनुसार 74 नई सुरंगें बनाई जाएंगी.डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग को भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग कहा जाता है जिसकी कुल लंबाई 9.28 किलोमीटर है.अटल टनल को दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग कहा जाता है. हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर ये 9.02 किमी सुरंग पीर पंजाल सीरीज में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी हुई हैजनसु सुरंग ने भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग है जो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन पर स्थित है.भारत की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग का नाम सेला सुरंग है जो 13,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश में स्थित है.राजस्थान के जयपुर में स्थित आमेर किला में सबसे पुरानी सुरंग है. इसे अंबर पैलेस या अंबर किला के नाम से भी जानते हैं. अंबर किले से जयगढ़ किले को जोड़ने के लिए एक ओपन सुरंग बनी हुई है जिसकी कुल लंबाई 325 मीटर तक हैभारत की सबसे छोटी रेलवे सुरंगों में से एक छत्तीसगढ़ की भंवर टोंक सुरंग है जिसकी कुल लंबाई 1024 मीटर के आसपास है.भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग T-50 सुरंग है जिसकी लंबाई 12.77 किलोमीटर है जो जम्मू और कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत बनी हुई है.भारत की पहली सड़क कनेक्टिविटी सुरंग जवाहर सुरंग या बनिहाल सुरंग है. इसके जरिए जम्मू क्षेत्र को श्रीनगर से जोड़ा जाता है जिसकी कुल लंबाई 2.85 किमी है.
