राकेश राठौर ने साथियों सहित प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन को सुनाविपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन बिल को रोकने में अपनी पूरी ताकत लगाई:-राकेश राठौर

जालंधर 18 अप्रैल/ DPH News

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन को ध्यानपूर्वक अपने साथियों सहित सुना इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया ,राजन शर्मा, उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “नारी शक्ति वंदन” संशोधन विधेयक पारित न होने पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की माताओं और बहनों के सम्मान से जुड़ा विषय है।राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित न होने से देश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है और इसकी पूरी जिम्मेदारी विपक्षी दलों की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोकने में बाधा उत्पन्न की, जो नारी सशक्तिकरण के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, निर्णय प्रक्रिया में उन्हें अधिक अधिकार देने और लोकतंत्र में उनकी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होता, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे रोकने का काम किया।राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे देश की माताओं और बहनों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया गया है।राकेश राठौर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के संबोधन से स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार नारी शक्ति के सम्मान के लिए पूरी तरह समर्पित है, जबकि विपक्ष ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। राकेश राठौर ने कहा कि देश की महिलाएं इस सच्चाई को समझती हैं और समय आने पर इसका उचित जवाब देंगी।कैप्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को टीवी पर देखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,रमन पब्बी, सनी शर्मा ,मनीष विज, राजन शर्मा ,अमित भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *