

सार
पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार से 3 किलो 5 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मंडी जिला के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान
बिलासपुर/ DPH NEWS
विस्तार
अब हिमाचल प्रदेश में भी नशा बढ़ता नजर आ रहा है ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार से 3 किलो 5 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मंडी जिला के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान ऑल्टो कार (HP01KA-7012) को जांच के लिए रोका गया। वाहन में पांच युवक सवार थे। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 3 किलो 5 ग्राम चरस बरामद हुई।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल पुत्र व्यास राम, कृष्ण चंद पुत्र गंग राम, गगन पुत्र हेत राम, मनु चंद पुत्र लोहार राम तथा देश राज पुत्र सुंदर राम के रूप में हुई है। सभी आरोपी मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में ND&PS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।
