फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम,10 दिन में चार बार बढ़े दाम,

न्यू दिल्ली/ DPH News

सार

दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए प्रति लीटर पार जा चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे के भाव पर मिलेगा.डीज़ल की कीमतों में भी प्रति लीटर 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी हुई है

विस्तार

पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में यह 10 दिन के भीतर चौथी बढ़ोतरी है.इस बढ़त के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए प्रति लीटर पार जा चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे के भाव पर मिलेगा.डीज़ल की कीमतों में भी प्रति लीटर 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में डीज़ल का भाव 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है दिल्ली के अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, जबकि मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर.चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 46 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब वहां पेट्रोल का भाव 107 रुपये 77 पैसे हो गया है.इससे पहले भारत में शनिवार यानी 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी.पेट्रोल 87 पैसे और डीज़ल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.

इस महीने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीज़ल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.

इसके बाद 19 मई को भी क़रीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी हुई.चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए तेल कीमतें बढ़ाने का एलान किया.चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके कुछ ही दिन बाद पेट्रोल के दाम दो बार में 90 पैसे और 94 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई और आज यानी 25 मई को चौथी बार 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.कुल मिलाकर चार बार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के भाव प्रति लीटर 7 रुपये 41 पैसे बढ़ा चुकी हैं.कुछ इसी तरह चार बार में तीन रुपये, 90 पैसे, 91 पैसे और 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी कर डीज़ल कीमतों में 7 रुपये 51 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *