होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली नई कच्चे तेल की पाइपलाइन का आधा काम पूरा

21 मई/ DPH NEWS

सार

तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों और अन्य वाणिज्यिक जहाजों सहित 26 जहाजों ने पिछले 24 घंटों में ईरान के समन्वय से होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन किया।ईरान की नौसेना ने आगे कहा कि जलमार्ग से ट्रांजिट जारी है जिसके लिए परमिट हासिल कर लिए गए हैं और नौसेना के साथ समन्वय किया जा रहा

विस्तार

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना ने बुधवार को बताया कि तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों और अन्य वाणिज्यिक जहाजों सहित 26 जहाजों ने पिछले 24 घंटों में ईरान के समन्वय से होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन किया।ईरान की नौसेना ने आगे कहा कि जलमार्ग से ट्रांजिट जारी है जिसके लिए परमिट हासिल कर लिए गए हैं और नौसेना के साथ समन्वय किया जा रहा हैवहीं, दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बाईपास करने वाली एक नई कच्चे तेल की पाइपलाइन अब 50% पूरी हो चुकी है।

यूएई फुजैरा बंदरगाह के माध्यम से 2027 तक अपनी निर्यात क्षमता को दोगुना करने के लिए एक नई तेल पाइपलाइन के निर्माण में तेजी लाएगा।

UAE की सरकारी तेल कंपनी एडीएनओसी के सीईओ सुल्तान अल जाबेर ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बाईपास करने वाली एक नई कच्चे तेल की पाइपलाइन, जिसका निर्माण संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले साल शुरू किया था अब 50% पूरी हो चुकी है।अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने पिछले सप्ताह पहली बार इस परियोजना का खुलासा करते हुए कहा था कि मीडिया कार्यालय के अनुसार, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान एडीएनओसी को पश्चिम-पूर्व पाइपलाइन परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

सरकारी तेल कंपनी एडीएनओसी के सीईओ ने अटलांटिक काउंसिल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “आज यह परियोजना लगभग 50% पूरी हो चुकी है और हम इसे 2027 तक पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।” अल जाबेर ने बताया था कि एडीएनओसी की कुछ सुविधाओं को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया था और कुछ बुनियादी ढांचे सीधे तौर पर क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसे में पूर्ण परिचालन क्षमता पर लौटने में कुछ मामलों में सप्ताह और अन्य में महीने लग सकते हैं।गौरतलब है कि फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल के बीच हुए हमलों के बाद से ईरान ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग को अपने जहाजों के अलावा अन्य सभी जहाजों के लिए लगभग बंद रखा है।

ईरान ने औपचारिक रूप से होमुर्ज जलमार्ग पर अपना नियंत्रण कर लिया

इसके चलते तेल,गैस की कीमतें और मुद्रास्फीति तेजी से बढ़ी हैं और आर्थिक मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं।ईरान ने औपचारिक रूप से होमुर्ज जलमार्ग पर अपना नियंत्रण कर लिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी शासन ने पर्शियन गल्फ स्टेट अथॉरिटी को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी घोषणा कर दी है कि कोई भी जहाज उसकी मंजूरी के बिना होमुर्ज जलमार्ग से गुजर नहीं सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *