आपका गृह मंत्री ग़द्दार है, आपका संगठन ग़द्दार है.””आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है


21 मई / DPH NEWS
सार
पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफ़ी का पैकेट गिफ़्ट किया.इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है. राहुल गांधी के पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को ‘ग़द्दार’ बताने पर हंगामा खड़ा हो गया है.
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाक़ात वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से हुई है.पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाक़ात की ख़ासी चर्चाएं हैं. एक ओर जहां वो मेलोनी के साथ रोम में ऐतिहासिक कोलेसियम स्थल देखने पहुंचे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफ़ी का पैकेट गिफ़्ट किया.इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है. राहुल गांधी के पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को ‘ग़द्दार’ बताने पर हंगामा खड़ा हो गया है.बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ये राहुल गांधी की “अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है.”बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं. वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.राहुल गांधी ने कहा, “जब आप घर वापस जाओगे और आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे, उनके सामने आप उनसे कहो कि आपका प्रधानमंत्री ग़द्दार है, आपका गृह मंत्री ग़द्दार है, आपका संगठन ग़द्दार है.””आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है. आपने हमारे संविधान पर आक्रमण किया है. आपने आंबेडकर जी, गांधी जी पर आक्रमण किया है.
