
05 मई/ DPH NEWS
आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर खड़ी मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से कप्तान हार्दिक पंड्या बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने इस अहम मुकाबले में कप्तानी संभाली. वहीं चोट की वजह से पांच मैचों से बाहर रहे रोहित शर्मा की भी इस मुकाबले में वापसी हो गई है. मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए है. ट्रेंट बोल्ट की जबह कॉर्बिन बॉश को मौका दिया गया है. वहीं रोहित की भी वापसी हो गई है. टॉस के वक्त सूर्या ने पंड्या के बाहर होने पर अपडेट दी. सूर्या ने बताया कि पंड्या बीमार हैं और इसी वजह से वह मैच का हिस्सा नहीं है.
