


न्यू दिल्ली/ DPH NEWS
सार
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर समाप्त हो गया। पंजाब किंग्स के 14 मैच में 15 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स अपना आखिरी लीग मैच पूरा होने से पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई
विस्तार
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर समाप्त हो गया। पंजाब किंग्स के 14 मैच में 15 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स अपना आखिरी लीग मैच पूरा होने से पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो गई हैं। राजस्थान रॉयल्स ने रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। उसके 14 मैच में 16 अंक हो गए। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का काम 6 अप्रैल के मैच के कारण खराब हो गया। कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमों के बीच यह मैच बारिश से धुल गया था। इसके कारण दोनों को 1-1 अंक मिला था। अगर यह मैच खेला गया होता तो मैच जीतने वाली टीम के भी 16 अंक होते और फिर रनरेट के आधार पर फैसला होता कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी।राजस्थान रॉयल्स हो जाती बाहर कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन पंजाब किंग्स वह मैच जीती होती तो राजस्थान का सफर समाप्त हो जाता।
पंजाब किंग्स का रनरेट +0.309, जो राजस्थान रॉयल्स +0.189 से बेहतर है।
13 मैचों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का रनरेट +0.011 है। वह भी बड़ी जीत दर्ज करके राजस्थान से आगे निकल सकती थी।इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। फिन एलन 6 और कैमरन ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हुए थे। अजिंक्य रहाणे 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद थे। पंजाब किंग्स अच्छी फॉर्म में थी। पहले दो मैच जीती थी। कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा थाआईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में 29 मई को खेला जाएगा। फाइनल 31 मई को होगा
