बंगाल में EVM से छेड़छाड़ का आरोप,EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई,

पश्चिम बंगाल में रिपोल, इन 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को फिर से होगी वोटिंग

02 मई/ DPH NEWS

बंगाल में ईवीएम स्ट्रांगरूम को लेकर अब चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. बीजेपी नेता ने कहा है कि स्ट्रांगरूम 10 बार खोला गया. इसकी शिकायत भी दर्ज कराई. इसके बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.टीएमसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के सीईओ से मुलाकात की. इस दौरान स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी निगरानी में बार-बार होने वाली और बेहद संदिग्ध रुकावटों को लेकर विरोध जताया. इस दौरान कई मांगे टीएमसी की तरफ से की गई. इनमें राज्य के हर स्ट्रांग रूम में CCTV में खराबी, रुकावट या बंद होने की सभी घटनाओं की तत्काल एक पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए. CCTV की पूरी, बिना किसी काट-छाँट के रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाए, साथ ही विस्तृत लॉग भी दिए जाएं जिनमें रुकावट के सभी समयों का विवरण हो. सभी CCTV प्रणालियों को पूरी तरह से और बिना किसी रुकावट के काम करने लायक बनाया जाए, जिसमें रियल-टाइम निगरानी हो और हर चूक के लिए जवाबदेही तय की जाए. ECI के प्रोटोकॉल के अनुसार, अधिकृत प्रतिनिधियों के लिए निगरानी फ़ीड तक लगातार और बिना किसी रोक-टोक के पहुंच सुनिश्चित की जाए. तकनीकी गड़बड़ी के जरिए लोगों के जनादेश के साथ छेड़छाड़ करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.टीएमसी और बीजेपी की तकरार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 2 मई की सुनवाई के लिए एक स्पेशल बेंच का गठन किया है. यह टीएमसी की याचिका पर सुनवाई करेगी. इसमें टीएमसी ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने AITC की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती के दौरान पर्यवेक्षकों के तौर पर केवल केंद्र सरकार और PSU के कर्मचारियों की तैनाती को चुनौती दी गई थी. जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच कल सुबह 10:30 बजे इस याचिका पर सुनवाई करेगी.पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्ट्रॉन्गरूम के अंदर सुरक्षा उपायों पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, कि हां, कल हमारे विरोध करने के बाद, उन्होंने बातचीत की और CCTV मॉनिटरिंग के लिए एक कार्ड जारी किया. हमारे प्रतिनिधि हैं, लेकिन हमारी एक और रिक्वेस्ट थी, मीडिया को CCTV एरिया तक जाने दिया जाए. TMC नेता कुणाल घोष ने स्ट्रॉन्गरूम के अंदर सुरक्षा मामले में मीडिया को CCTV एरिया तक जाने देने का रिक्वेस्ट किया.कोलकाता में TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी आज दोपहर TMC सुप्रीमो के साथ हाई लेवल मीटिंग के लिए कालीघाट में तृणमूल चीफ के घर पहुंचे. स्ट्रॉन्ग रूम विवाद के बाद, स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी, काउंटिंग एजेंट्स की क्या भूमिका है, पर मीटिंग हुई. सूत्रों ने बताया कि स्ट्रैटेजी को फाइनल करने के लिए ममता-अभिषेक की मीटिंग हुई. स्ट्रॉन्ग रूम विवाद के बीच तृणमूल कल काउंटिंग एजेंट्स के साथ मीटिंग करेगी. कल शाम 4 बजे अभिषेक बनर्जी एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे. सूत्रों ने बताया कि अभिषेक उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट्स के साथ चर्चा करेंगे.भारतीय चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 मतदान केंद्र पर दोबारा से वोटिंग के आदेश दिया हैं. इन जगह पर 29 अप्रैल को आखिरी चरण में वोटिंग हुई थी. नया मतदान 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *