
1 मई/ DPH NEWS
शहद (Honey) हजारों सालों से इंसानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है. मधुमक्खियां फूलों से रस (Nectar) इकट्ठा करके इसे अपने छत्तों में शहद में बदलती हैं.शहद का उपयोग खाने-पीने, दवाइयों और घरेलू नुस्खों में किया जाता है. दुनिया में कुछ खास जगहें शहद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें से एक जगह को हनी कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड(Honey Capital of the World) कहा जाता है।सिओक्स सिटी (Sioux City)को दुनिया की हनी कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता है. यह जगह अमेरिका के आयोवा (Iowa)राज्य में स्थित है.यह शहर शहद के प्रसंस्करण (Processing), पैकेजिंग और व्यापार के लिए लंबे समय से प्रसिद्ध रहा है. कई दशकों तक यहां से बड़े पैमाने पर शहद इकट्ठा किया जाता था. स्टोर किया जाता था और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था. इसी वजह से सिओक्स सिटी को इस खिताब से नवाजा गया.
