

15 मई/ DPH NEWS
सार
पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी, जो अब सच साबित हुई है। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। नई दरों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
विस्तार

पश्चिेम एशिया युद्ध ,युद्ध का असर अब भारत के लोगों की जेबों पर पड़ने वाला है जानकारी अनुसार इस से ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब आम उपभोक्ताओं पर पड़ने लगा है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी, जो अब सच साबित हुई है। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। नई दरों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी जंग की शुरुआत के बाद पहली बार है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है और यह 87.67 रुपए से 90.67 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
