GK:क्या आप जानते हैं ?दुनिया की सबसे लंबी सड़क कौन सी है

07 मई/ DPH NEWS

दुनिया में कई लंबी-लंबी सड़कें हैं, लेकिन एक सड़क ऐसी भी है जो पूरे एक महाद्वीप को जोड़ती है और हजारों किलोमीटर तक फैली हुई है. यह सड़क अलग-अलग देशों, मौसमों और भौगोलिक परिस्थितियों से होकर गुजरती है. बर्फीले इलाकों से लेकर घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और रेगिस्तान तक – यह रास्ता हर तरह का अनुभव देता है. यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे लंबी सड़क माना जाता है और यहां किसी भी यात्री के लिए ड्राइव पर जाना किसी सपने से कम नहीं है दरअसल, पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway) को दुनिया की सबसे लंबी सड़क माना जाता है. इसकी लंबाई करीब 30,000 किलोमीटर (लगभग 19,000 मील) है. यह सड़क अमेरिका के अलास्का से शुरू होकर अर्जेंटीना के उशुआइया शहर तक जाती है, जो दक्षिण अमेरिका का सबसे दक्षिणी हिस्सा है।दुनिया की यह सबसे लंबी सड़क कुल 14 देशों से होकर गुजरती है. इनमें अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, एल साल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीना शामिल हैं. इसके अलावा कुछ ब्रांच रूट बोलीविया, ब्राजील, पैराग्वे और उरुग्वे तक भी जाते हैं, जिससे यात्रा और भी बड़ी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *