मोहाली और जालंधर के बाद अब लुधियाना में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा,AI करेगा चालन

डीजीपी गौरव यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उद्घाटन

अब पुलिस से बचकर निकलने वाले हो जाएं सावधान

07 मई/ DPH NEWS

अब पुलिस से बचकर निकलने वाले हो जाएं सावधान क्योंकि शहरवासियों को अब ट्रैफिक नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा, क्योंकि शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शुरू हो गया है। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव ने सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उद्घाटन कर इस हाईटेक सिस्टम को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही मोहाली और जालंधर के बाद लुधियाना राज्य का तीसरा ऐसा शहर बन गया है जहां ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल निगरानी में आ गई है।नए सिस्टम के जरिए अब नियम तोड़ने वालों की पहचान मौके पर मौजूद पुलिस नहीं बल्कि कैमरे करेंगे और चालान अपने आप जनरेट होगा। दौरे के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइंस में 550 से ज्यादा जवानों के साथ ‘वड्डा खाना’ कर टीम वर्क और मनोबल बढ़ाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *