
24 जून/ DPH NEWS
सार
भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज पूरी तरह तैयार हैं। उनकी टीम इंडिया की जर्सी भी उनके पास पहुंच चुकी है। इस बीच बीसीसीआई ने एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें वैभव पहली बार अपनी भारतीय जर्सी के साथ नजर आए और उनके जर्सी नंबर से भी पर्दा उठ गया। महज 15 साल की उम्र में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे वैभव की खुशी और उत्साह वीडियो में साफ झलक रहा
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज पूरी तरह तैयार हैं। उनकी टीम इंडिया की जर्सी भी उनके पास पहुंच चुकी है। इस बीच बीसीसीआई ने एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें वैभव पहली बार अपनी भारतीय जर्सी के साथ नजर आए और उनके जर्सी नंबर से भी पर्दा उठ गया। महज 15 साल की उम्र में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे वैभव की खुशी और उत्साह वीडियो में साफ झलक रहा है।सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलते हुए देखा गया। वीडियो में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य उनके कमरे में जर्सी लेकर पहुंचता है। जैसे ही वैभव बॉक्स खोलते हैं, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। इसी दौरान पता चलता है कि उन्हें नंबर-3 की जर्सी मिली है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट में जर्सी का यह नंबर पहले भी सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गज कई बड़े खिलाड़ियों से जुड़ा रहा है
वैभव सूर्यवंशी ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में नंबर-12 की जर्सी पहनी थी।
टीम इंडिया की जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपनी खुशी छिपा नहीं सके। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना उन्होंने उसी दिन देख लिया था, जब पहली बार हाथ में बल्ला उठाया था। वैभव ने बताया कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनकी क्रिकेट यात्रा का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार पल है। उन्होंने कहा कि इस एहसास को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि यह किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। युवा बल्लेबाज ने यह भी कहा कि कई बार जिंदगी में ऐसी चीजें भी हकीकत बन जाती हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होती। टीम इंडिया की जर्सी हाथ में लेने के बाद उनकी भावुक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूर्यवंशी की आंखों से ए खुशी के आंसू को साफ देखा जा सकता है।
