
उत्तराखंड/ DPH NEWS
सार
उत्तराखंड श्री हेमकुंड साहिब जाते समय कुछ निहंग सिंह और स्थानीय लोगों में जमकर मारपीट हुई थी उसके विरोध में पुलिस प्रशासन ने निहंगों पर कार्रवाई करते हुए उनको बंदी बनाया इसके विरोध में कुछ निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया।
विस्तार
उत्तराखंड श्री हेमकुंड साहिब जाते समय कुछ निहंग सिंह और स्थानीय लोगों में जमकर मारपीट हुई थी उसके विरोध में पुलिस प्रशासन ने निहंगों पर कार्रवाई करते हुए उनको बंदी बनाया इसके विरोध में कुछ निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया।डीएम-एसपी मौके पर डटेरुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में निहंग सिखों के कब्जे के बाद तनावपूर्ण स्थिति लगातार बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ विवाद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया: दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, प्रशासन से नहीं बन रही बातएक श्रद्धालु को बंधक बनाए रखने की चर्चा, कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद;
पुलिस और प्रशासन लगातार निहंगों से बातचीत कर हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन निहंग सिख प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।बद्रीनाथ हाईवे से सटे नगरासू गुरुद्वारे में करीब 8 से 10 निहंग सिख मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर भी चढ़ गए और विरोध जताया। इससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।सूत्रों के अनुसार, निहंगों द्वारा एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल और आईटीबीपी तैनात है।रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। गुरुद्वारा संचालकों और निहंगों के बीच प्रशासन की मौजूदगी में लगातार वार्ता चल रही है।वहीं, रुद्रप्रयाग प्रशासन के अनुरोध पर कर्णप्रयाग में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारू रूप से जारी है।नगरासू गुरुद्वारा बद्रीनाथ हाईवे से सटा होने के कारण प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।रूद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि गुरुद्वारे के भीतर लगभग सात निहंग मौजूद हैं और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर भी मौके पर डटे हुए हैं।चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग प्रशासन के अनुरोध पर कर्णप्रयाग में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा हेमकुंड साहिब यात्रा और बद्रीनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से जारी है।पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जिले में हालात नियंत्रण में हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
