
होशियारपुर, 22जून/ DPH NEWS
सार
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाए जा रहे इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पटियाला टीम ने होशियारपुर टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विस्तार
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाए जा रहे इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पटियाला टीम ने होशियारपुर टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए HDCA सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने बताया कि PCA इंटरनेशनल स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में होशियारपुर टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 80 रन बनाए। जिसमें पूजा ने 18 और भूमिका शर्मा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। डॉ. घई ने बताया कि जीत के लिए 81 रन का टारगेट लेकर बैटिंग करने उतरी पटियाला टीम ने 22.2 ओवर में रन बनाकर मैच जीत लिया। होशियारपुर की तरफ से पटियाला की एकमात्र खिलाड़ी अंजलि सीमर ने आउट किया। फाइनल मैच में पटियाला टीम चैंपियन और होशियारपुर टीम रनर-अप रही। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की टीम ने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने टीम को रनर-अप बनने पर बधाई दी। एचडीसीए के प्रेसिडेंट डॉ. दलजीत खेला, जॉइंट सेक्रेटरी विवेक साहनी, जोगराज, डॉ. पंकज शिव और एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दी। टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए जिला महिला कोच दविंदर कौर, असिस्टेंट कोच निकिता कुमारी, टीम मैनेजर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, परवीन शिंटू, दिनेश शर्मा, पंकज पिंका आदि ने भी टीम को बधाई दी और उन्हें और मेहनत करने के लिए कहा। टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 2 लाख रुपये और रनर-अप टीम को 1 लाख रुपये का इनाम दिया गया। सीनियर खिलाड़ी सतप्रीत साबी, अमित ठाकुर, हरीश कुमार, बलजीत सिंह, अतुल ठाकुर, करमवीर, अर्जुन जोंटी, कुलवीर सिंह, रजत शर्मा आदि ने भी टीम को रनर-अप बनने पर बधाई दी।
