SPORTS:ऑरेंज कैप के दावेदार विराट कोहली

16 अप्रैल / DPH News

रॉयल चेंजरस बगलुरु ने सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इस पारी के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ गई. हेनरिक क्लासेन उनसे पीछे दूसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 4 रन दूर है. तीसरे नंबर पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा दूर नहीं हैं. पर्पल कैप की बात करें तो अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के 10-10 विकेट हैंसुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे. कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाए. वह अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए.23 मैचों के बाद विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन है, उनके पास ऑरेंज कैप आ गई है. कोहली ने 5 मैचों में 57 की एवरेज से 228 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद हेनरिक क्लासेन ने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *