SPORTS:ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में करेंगे वापसी, चोट के कारण हुऐ थे बाहर

17 अप्रैल/ DPH News

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन के बचे हुए मैचों में वापसी कर पाएंगे। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान जोश हेजलवुड के खिलाफ बैटिंग करते समय पंत की कोहनी में चोट लग गई थी। कोहनी में चोट की वजह से लखनऊ कप्तान पंत आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान ज्यादातर समय मैदान पर नजर नहीं आए थे। हालांकि वो आखिर में वे बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दूसरी पारी में बिल्कुल भी नहीं खेले। मैदान पर कप्तान की गैर-मौजूदगी में लखनऊ को इस सीजन में 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।अब भारत के पूर्व बल्लेबाज व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने दावा किया है कि चोट की वजह से ऋषभ पंत मौजूदा सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व बल्लेबाज ने यह भी कहा कि लखनऊ इस साल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगा। हालांकि टीम के गेंदबाजी विभाग की तारीफ करते हुए, श्रीकांत ने टीम के बल्लेबाजी सेटअप पर तंज कसा और उसे बेहद खराब टीम बताया। श्रीकांत ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पंत अब लगता नहीं है कि आगे इस सीजन में खेल पाएंगे। लखनऊ एक बेहद खराब टीम है और ऐसा लगता है कि उनकी बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चलेगी।श्रीकांत ने आगे कहा कि हर कोई कहता है कि लखनऊ ने अभी तक 200 रन नहीं दिए हैं, लेकिन 200 रन देने के लिए उन्हें पहले 200 रन बनाने भी तो होंगे, जो वे कभी नहीं करते। आरसीबी के खिलाफ लखनऊ की बैटिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ ने काफी खराब बैटिंग की और इसे देखना भी मुश्किल था। मार्करम एक बेहद खराब क्रिकेटर हैं यही नहीं मिचेल मार्श, निकोलस पूरना और मार्करम इन तीनों को ही बेच पर बिठा देना चाहिए। अब उनके बड़े स्कोर बनाने का इंतजार बहुत हो चुका। इन तीनों को बाहर बिठाओ और इनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में लाओ। वैसे भी अब उनके क्वालिफाई करने का कोई चांस नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *