SPORTS:सीनियर महिला क्रिकेट होशियारपुर ने कपूरथला को 7 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की: डॉ. रमन घई

पूजा, निरंका ने नाबाद 78 और 50 रन बनाए और अंजलि, संजना ने 4-4 विकेट लिए

होशियारपुर/9 जून/ DPH NEWS

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक दिवसीय 50-50 ओवर के मैच में होशियारपुर टीम ने कपूरथला टीम को 7 विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस बारे में जानकारी देते हुए HDCA के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि कपूरथला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 204 रन बनाए। जिसमें मुस्कान शर्मा ने 47, सुखमनलीन कौर और समरीत कौर ने 30-30 रन का योगदान दिया। होशियारपुर के लिए अंजलि सीमार और संजना कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए और शिवानी ने कपूरथला की 2 खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने बताया कि जीत के लिए 50 ओवर में 205 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी होशियारपुर की टीम ने 42.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया और लगातार दूसरी जीत के साथ 4 अंक अर्जित किए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूजा देवी ने नाबाद 78 रन बनाए और निरंका ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी जारी रखते हुए इस मैच में भी 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वंशिका ने 20, मनप्रीत औलख ने 16 और कप्तान सुहाना ने नाबाद 15 रन बनाए। डॉ. घई ने कहा कि इस जीत के साथ होशियारपुर की टीम ने अपने ए-पूल के दोनों मैच जीतकर 8 अंक अर्जित किए हैं। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डॉ. पंकज शिव, जतिंदर सूद सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। टीम की इस बड़ी जीत पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण, असिस्टेंट कोच निकिता कुमारी, टीम मैनेजर कुलजीत धामी ने टीम को बधाई दी। इस मौके पर HDCA के सीनियर कोच दलजीत सिंह, असिस्टेंट कोच परवीन शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा आदि ने भी टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। डॉ. घई ने बताया कि होशियारपुर टीम का अगला मैच 11 जून को होशियारपुर में जिला रोपड़ टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *