एयर कनाडा ने पायलट जैफरी वाल का किया पर्दाफाश ,बिना लाइसेंस के कर गया 27 साल की सर्विस,केस हुआ दर्ज

ब्यूरो/ DPH NEWS

सार

एयर कनाडा से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जेफरी वॉल नाम के एक पायलट को गिरफ्तार किया है जो 27 साल तक बिना लाइसेंस के काम करता रहा।

विस्तार

एयर कनाडा से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जेफरी वॉल नाम के एक पायलट को गिरफ्तार किया है जो 27 साल तक बिना लाइसेंस के काम करता रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।जेफरी वॉल बिना लाइसेंस के काम करता रहा, रिटायरमेंट के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया59 साल के जेफरी वॉल, जो नकली लाइसेंस के साथ जहाज उड़ाते थे

2025 में एयर कनाडा से रिटायर हुए थे, नकली लाइसेंस पर पायलट बनकर प्लेन उड़ाते रहे

इस दौरान उन्होंने छोटे और बड़े एयरक्राफ्ट से 900 से ज़्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ाईं। पुलिस के मुताबिक, उसके पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस ‘A’ था, लेकिन उसने कभी एयरलाइन पायलट लाइसेंस नहीं लिया, जो बोइंग 777 जैसे बड़े एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए ज़रूरी है।जेफरी वॉल ने कई बार एयर कनाडा पायलट्स एसोसिएशन में भी अहम पदों पर काम किया,लेकिन किसी ने यह पता लगाने की ज़रूरत महसूस नहीं की कि उसके पास ATPLA लाइसेंस है या नहीं। पुलिस को उसकी चालाकी का पता उसके रिटायरमेंट के बाद चला, इसलिए इस साल 1 जनवरी से जांच शुरू हुई। इस दौरान उसके घर की तलाशी ली गई, और वहां मिले डॉक्यूमेंट्स ने सारे राज खोल दिए। एयर कनाडा ने कल एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि वह पैसेंजर्स की सेफ्टी को प्रायोरिटी देता है, सभी पायलट्स को हर छह महीने में टेक्निकली अपडेट किया जाता है और एक साल बाद हर पायलट की टेक्निकल काबिलियत को इवैल्यूएट करने के बाद ही उसे दोबारा एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *