ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दी ऐसी चेतावनी, जिससे बढ़ सकती है सभी की मुश्किलें

06 जून/DPH NEWS

सार

भारत में जहां गैस और पेट्रोल की दिक्कत चल रही है वहीं पर अभी तक युद्ध के बारे में कोई अच्छी खबर नहीं आ रही। अभी भी होमूर्ज का संकट टला नहीं वहीं ईरान ने एक और धमकी दी जानकारी अनुसार जिसने वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजारों की चिंता बढ़ा दी है. होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकेबंदी के बीच अब ईरान ने संकेत दिया है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर सकता है.

विस्तार

भारत में जहां गैस और पेट्रोल की दिक्कत चल रही है वहीं पर अभी तक युद्ध के बारे में कोई अच्छी खबर नहीं आ रही। अभी भी होमूर्ज का संकट टला नहीं वहीं ईरान ने एक और धमकी दी जानकारी अनुसार ट्रंप ने दी धमकी जिसने वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजारों की चिंता बढ़ा दी है. होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकेबंदी के बीच अब ईरान ने संकेत दिया है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर सकता है.

अमेरिकी डनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अब ईरान ने एक ऐसी चेतावनी दी है जिसने वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजारों की चिंता बढ़ा दी है

. होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकेबंदी के बीच अब ईरान ने संकेत दिया है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर सकता है. ईरान अगर ऐसा करता है तो पहले से ही तेल गैस सप्लाई से जूझ रहे दुनियाभर के तमाम देशों के सामने ऊर्जा संकट और गहरा सकता है.दरअसल ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल क़ानी ने कहा है कि अगर इजरायल गजा और लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखता है तो ‘रेजिस्टेंस एक्सिस’ संघर्ष का दायरा बढ़ा सकता है. उन्होंने संकेत दिया कि बाब-अल-मंदेब में भी वही हालात पैदा किए जा सकते हैं जो फिलहाल होर्मुज में देखने को मिल रहे हैं.कानी के बयान को क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाली बड़ी चेतावनी माना जा रहा है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद तत्काल खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हालात अभी भी बेहद नाजुक बने हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *