पंजाब और चंडीगढ़ में रात महसूस किए गए भूकंप के झटके

जालंधर/ DPH NEWS

सार

पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को रात 10:00 बजे के करीब भूचाल के झटके महसूस किए गए और लोगों में डर का माहौल बन गया लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

विस्तार

पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को रात 10:00 बजे के करीब भूचाल के झटके महसूस किए गए और लोगों में डर का माहौल बन गया लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास बताया गया है। हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।2 महीने पहले भी पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भूकंप आया था। भूकंप आने से लोग एकदम घबरा जाते हैं और अपने घरों से बाहर आ जाते हैं लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने पर हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए जिससे किसी भी तरह का जानी नुकसान ना हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *