पंजाब राज्य व्यापारी आयोग द्वारा भारगो कैंप के व्यापारियों के साथ अहम बैठकपंजाब राज्य व्यापारी आयोग व्यापारियों को व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रवंश सिंह चड्ढा

जालंधर/17 जून/ DPH News

सार

पंजाब राज्य व्यापारी आयोग ने आज जालंधर पश्चिमी के भारगो कैंप मार्किट के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च-स्तरीय सलाहकार बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और व्यापारी समुदाय के बीच तालमेल को मजबूत करते हुए व्यापारियों के मुद्दों का समाधान करना था।बैठक के दौरान पबलिक सुरक्षा, सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर व अपगे्ड करने के मुद्दे उठाए गए।

विस्तार

पंजाब राज्य व्यापारी आयोग ने आज जालंधर पश्चिमी के भारगो कैंप मार्किट के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च-स्तरीय सलाहकार बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और व्यापारी समुदाय के बीच तालमेल को मजबूत करते हुए व्यापारियों के मुद्दों का समाधान करना था।बैठक के दौरान पबलिक सुरक्षा, सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर व अपगे्ड करने के मुद्दे उठाए गए।जिला व्यापारी आयोग के चेयरमैन इंद्रवंश सिंह चड्ढा ने शिकायत निवारण में आयोग की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हम आज उठाए गए मुद्दों को एक निश्चित समयावधि में हल करने के लिए दृढ़ हैं। व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं और उन्हें व्यापार के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।”बैठक का समापन विधानसभा व्यापारी आयोग के चेयरमैन नरिंदर सिंह के संबोधन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए रचनात्मक सहयोग की सराहना की।इस सत्र में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और आयोग के प्रमुख सदस्यों, जिनमें विनोद कुमार, संजीव कुमार, भूपिंदर, गुरदीप, जगतार सिंह, राणा जी और शेरा जी शामिल थे, ने भाग लिया।यह पहल पंजाब सरकार द्वारा रचनात्मक संवाद और तेज प्रशासनिक कार्रवाई के माध्यम से व्यापार-अनुकूल माहौल सृजन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *