
धर्मशाला/ 12 मई/ DPH NEWS
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पंजाब ने 210 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोने के बाद भी मैच को 19वें ओवर में अपने नाम कर लिया।पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग और फील्डिंग को हार का कारण बताया। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉकास्टर्स के दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बात को घुमा-फिराकर नहीं करूंगा, एक बार फिर फील्डिंग और बॉलिंग ने निराश किया। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 30 रन ज्यादा थे, यह देखते हुए कि गेंद कैसे सीम हो रही थी और उसमें उछाल भी अलग-अलग तरह का था।’इस मैच में श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल को बॉलिंग नहीं दी। जब इस बारे में सवाल हुआ तो अय्यर ने कहा- मेरे मन में यह विचार बिल्कुल था, लेकिन जिस तरह से गेंद सीम हो रही थी और जिस तरह से सीमर्स की मदद कर रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को बिल्कुल सही तरीके से एग्जीक्यूट किया होता, तो हम विकेट निकाल सकते थे। लेकिन बदकिस्मती से एक बार फिर हम ऐसा नहीं कर पाए।पंजाब किंग्स के 11 मैचों में 13 पॉइंट हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गई है। उसके 6 जीत और 4 हार हैं। टीम का एक मैच बेनतीजा रहा था। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो 12 मैचों में उसके 5 जीत के साथ 10 पॉइंट हैं। वह टेबल में 7वें नंबर पर है। हार दिल्ली को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकता था। लेकिन जीत की वजह से टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में जाने का चांस है। टीम को राजस्थान और केकेआर से खेलना है।
