
जालंधर, 23 जून/ DPH News
सार
. ए डी.जी.पी. स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर एम.एफ. फरूकी के निर्देशानुसार कमांडेंट सिखलाई मंदीप सिंह गिल के नेतृत्व 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पी.ए.पी. कैंपस में मनाया गया। समारोह में स्टेट आर्म्ड पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 350 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।इस अवसर पर कमांडेंट ने योग अभ्यास में भाग ले रहे अधिकारियों
विस्तार
ए.डी.जी.पी. स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर एम.एफ. फरूकी के निर्देशानुसार कमांडेंट सिखलाई मंदीप सिंह गिल के नेतृत्व 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पी.ए.पी. कैंपस में मनाया गया। समारोह में स्टेट आर्म्ड पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 350 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।इस अवसर पर कमांडेंट ने योग अभ्यास में भाग ले रहे अधिकारियों और जवानों को योग के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ भरे युग में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। समारोह में योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी अधिकारियों और जवानों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया।इस मौके पर दविंदर सिंह सैनी, डी.एस.पी. सिखलाई, इंस्पेक्टर रछपाल सिंह सी.डी.आई., इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह सी.एस.आई. और आर.टी.सी. स्टाफ विशेष रूप से शामिल हुए।
